फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल से मणिमहेश आ रहे 22 यात्री फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। लाहौल स्पीति से मणिमहेश यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का 22 सदस्यी दल डुग्गी नाले में फंस गया। सोमवार दोपहर बाद ग्लेशियर पिघलने से अचानक डुग्गी नाले में जलस्तर बढ़ गया। इससे श्रद्धालुओं को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। गनीमत रही कि मणिमहेश एडवेंचर एजेंसी का एक दल डुगी नाले के दूसरे छोर पर दिल्ली से आए दल को क्षेत्र में एडवेंचर गतिविधियों के बारे में जानकारी दे रहा था। श्रद्धालुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर एडवेंचर ग्रुप के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उफनते नाले से 22 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। नाला पार करने के बाद श्रद्धालुओं की जान में जान आई। इसके बाद भी मणिमहेश यात्रा के अपने अगले पड़ाव के लिए निकल गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार हर वर्ष लाहौल स्पीति के शिव भक्त मणिमहेश यात्रा के लिए वाया कुगती जोत होकर निकलते हैं । बर्फीले दर्रे और तेज बहाव वाले नालों को पार कर लाहौल स्पीति के श्रद्धालु करीब 90 किलोमीटर का सफर तय कर मणिमहेश पहुंचते हैं। 3 दिन पूर्व 22 सदस्यों का एक दल मणिमहेश यात्रा के लिए निकला था। सोमवार दोपहर बाद जब यह दल कुगति दर्रे को पार कर नीचे डुग्गी नामक स्थान पर पहुंचा तो ग्लेशियरों के पिघलने से अचानक नाले का जलस्तर उफान पर आ गया। इस दौरान भेड़ पालकों ने नाले पर बनाई गई लकड़ी की अस्थाई पुली भी बह गई। जान जोखिम में पड़ती देख दल के सदस्यों ने चिल्लाना शुरू किया। एडवेंचर टीम के सदस्य ने मौके पर पहुंच उन्हें नाला पार करवाया।
एडवेंचर एजेंसी के निदेशक सरवन कुमार ने बताया कि हमारा एक दल दिल्ली के एक ग्रुप को इस क्षेत्र के एडवेंचर गतिविधियों बारे जानकारी प्रदान कर रहा था ।इस दौरान लोगों की चिल्लाने की आवाज सुन टीम के सदस्य जगन सिंह, सुभाष, बलदेव राम, राम प्रसाद मौके पर पहुंचे उन्होंने रिवर क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए नाले की दूसरी तरफ से 22 श्रद्धालुओं को सकुशल निकाला।
विज्ञापन

इनसेट
लाहौल स्पीति से मणिमहेश आ रहे ये लोग
अनिरुद्ध जोशी, मनदीप, बबीता, विकास ठाकुर, विशाल ठाकुर, पूनम ठाकुर, प्रदीप, उषा, किरण, सुमन, सूजन डोलमा एजैन जिन, शमशेर, रोहित ठाकुर, रोहित, शक्ति, शैलेश, अश्विनी, अंकुश, प्रियंका, शमशेर, टीटू, रमेश और शिवम ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें