फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के घर अध्यापक पहुंचाएगें स्टडी मैटेरियल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा खंड हरदासपुरा में ऑनलाइन कक्षाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सतपाल भारद्वाज ने की। बैठक का संचालन बीआरसीसी हरदासपुरा पुनीत निराला ने किया। बैठक में हर घर पाठशाला कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रगति रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिए कि जिन बच्चों के अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, ऐसे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अध्यापक अपने स्तर पर स्टडी मैटेरियल तैयार करें और बच्चों के घर-द्वार तक पहुंचाए।
उन्होंने कहा कि दो दिन बाद इस स्टडी मैटेरियल को वापिस लिया जाएगा और दोबारा से अन्य मैटेरियल दिया जाए। उन्होंने बैठक के दौरान आदेश दिए कि स्कूल सभी बच्चों का व्हॉट्स ऐप क्विज में भाग लेना सुनिश्चित बनाएं। बैठक में हीरा सिंह नेगी, हेमराज, रमेश कुमार, सोम लता, गिरधारी लाल, पूनम देवी ने भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें