फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अचानक सामने रीछ को देखकर भागने लगे स्कूल जा रहे विद्यार्थी

Fri, 10 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्ला गांव से मुड़ाह स्कूल जा रहे थे छह विद्यार्थी, गिरने से आईं हल्की चोटें
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- खरल और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा है रीछ, वन विभाग पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल की पंचायत खरल और आसपास के क्षेत्रों में रीछ की दस्तक से दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह पंचायत खरल के मल्ला गांव से राजकीय उच्च पाठशाला मुड़ाह जा रहे छह विद्यार्थियों के सामने अचानक रीछ आ गया। रीछ को देखकर बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई बच्चे गिर पड़े जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे पर रीछ ने हमला नहीं किया।
पिछले कई दिनों से सलूणी और खरल पंचायत के जंगलों और रिहायशी क्षेत्रों के आसपास रीछ देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले रीछ ने बलदेव कुमार के मवेशियों पर भी हमला कर दिया था। ग्रामीणों ने पत्थर मारकर रीछ को भगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत खरल के प्रधान देस राज, सलूूणी के प्रधान मदन मोहन शर्मा, गुठाण की वार्ड सदस्य, ज्योति शर्मा सहित ग्रामीण भांतो देवी, नारो देवी, सरोज कुमारी, दर्शना देवी, चैंचलो देवी, दिशू, अक्षय ने वन विभाग से मांग की है कि रीछ को शीघ्र पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप सिंह कालिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर भेज दी है। टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। रीछ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी। राजकीय उच्च पाठशाला मुड़ाह के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुदेश खन्ना ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी जंगल के रास्ते होकर स्कूल पहुंचते हैं। ऐसे में रीछ की लगातार मौजूदगी बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें