फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज में भिड़े छात्र गुट, रॉड-ग्रिप से हमला, छह घायल

Sat, 28 Feb 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे की घटना, छात्र नेताओं का एक-दूसरे पर सरिया और कड़े से प्रहार करने का आरोप
विज्ञापन

एसएफआई-एबीवीपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, दांत टूटने और नाक की हड्डी में फ्रेक्चर आने का आरोप
छात्र गुटों में मारपीट की सूचना मिलने पर कॉलेज पहुंची पुलिस, घायलों का करवाया जा रहा मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्थानीय महाविद्यालय में दो छात्र गुट भिड़ गए। एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बीच लाहे की रॉड, सरिया, ग्रिप और कड़े का इस्तेमाल होने की बात भी सामने आई है। घटना में छह कार्यकर्ता घायल हो गए हैं जबकि एक कार्यकर्ता ने दांत टूटने और एक की नाक में फ्रेक्चर आया है। यह घटना शनिवार दोपहर 12 बजे हुई।
विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक ललित वर्मा ने आरोप लगाया कि एचपीयू शिमला में एबीवीपी के पदाधिकारियों के साथ मारपीट के मामले में वे प्राचार्य की अनुमति से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच एसएफआई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और गाली-गलौल करने लगे। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने नए बन रहे हॉस्टल के पास पड़ा सरिया उठाया और उन पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी बीचबचाव करने नहीं आए। उन्होंने बताया कि हमले में एमए द्वितीय सेमेस्टर के एबीवीपी कार्यकर्ता राजेश की बाजू में गंभीर चोट आई है। उनके साथियों ने तीन अन्य एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, एसएफआई के राज्य कमेटी सदस्य रवि कुमार ने आरोप लगाया कि एबीवीपी कॉलेज का माहौल खराब कर रही है। सुबह वे कक्षाएं लगा रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि एबीवीपी कार्यकर्ता एसएफआई के दो कार्यकर्ताओं को ढूंढ रहे हैं। जब वे कॉलेज परिसर में पहुंचे तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन पर लोहे के कड़े और ग्रिप से हमला कर दिया। इससे उनका एक दांत टूट गया है और नाक में फ्रेक्चर आया है। हमले में एसएफआई के जिला सचिव इकबाल सिंह के सिर में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पुलिस चौकी सुल्तानपुर में शिकायत दी। इसके बाद घायलों का मेडिकल कॉलेज चंबा में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य राकेश राठौर ने बताया कि शनिवार को जरूरी कार्य के चलते वह सलूणी गए थे। छात्र गुटों में भिड़ंत की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी को सूचित कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस के पास दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। पुलिस देखरेख में घायल छात्रों के मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें