चंबाके पांगी में स्की के प्रशिक्षिण शिविर के दौरान युवा।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को जामा मस्जिद चंबा सहित अन्य मस्जिदों में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज अदा की।
नमाज अदा करने के बाद देश और कौम की सलामती और तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज से पहले मौलाना मोहम्मद यासीन ने रमजानुल मुबारक के बारे में लोगों का बताया। लोगों से इस पवित्र महीने में अधिक से अधिक नेकी के कार्य करने और इबादत करने की नसीहत की गई। जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग जुमे की नमाज के लिए उमड़े। नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ की गई। अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष डॉ. इसरार अली शाह ने कहा कि शहर की जामा मस्जिद में भारी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। जामा मस्जिद सहित सरोल, राजपुरा, हरदासपुरा, प्लयृर, मंजीर सहित अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। संवाद