फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

Mon, 16 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर चंबा के लगभग पचास नागरिकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सांकेतिक धरना दिया। धरने के बाद एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को सौंपा गया। जिसमें इसी वर्ष मेडिकल कालेज खोलने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन


साथ ही यह मांग भी की गई है कि क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में चिकित्सकों व गैर चिकित्सकों के स्टाफ को दो गुणा किया जाए। प्रदेश सरकार से यह भी मांग की गई कि चंबा में रिक्त पड़े रेडियोलॉजिस्ट व आंख के डॉक्टर का पद भी शीघ्र भरा जाए। यह बात सांझा मोर्चा के संयोजक पीसी ओबराय ने कही। इस मौके पर बीडी छाबड़ा, सुरेंद्र प्लाह, केएल शाह, कैलाश, करतार सिंह, विनय शर्मा, डब्ल्यू डी शर्मा, बीआर भारद्वाज, एलआर ठाकुर, केसी बख्शी, भगत सिंह, मोहिंद्र सिंह, करतार बड़ोत्रा, एमएम नैय्यर, संजय महाजन, देवराज महाजन, जेसी मांडला, सीडी चौहान, एसआर भारद्वाज व बजीर चंद शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें