फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में ठोकरें खा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे लोग अंधेेरे में ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कुल मिलाकर शहर को रोशन करने की नगर परिषद चंबा की योजना फेल होती प्रतीत हो रही है। स्ट्रीट लाइटों के संचालन का जिम्मा देख रही कंपनी ने तीन माह से मरम्मत का सामान नहीं भेजा है। इससे शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थापित स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही को लेकर शहरवासियों में रोष है।
नगर परिषद चंबा की ओर से शहर के 11 वार्डों सुल्तानपुर, चौगान, कसाकड़ा, हटनाला, जुलाहकड़ी, जनसाली, चौंतड़ा, सुराड़ा, सपड़ी, धड़ोग और हरदासपुरा में करीब ढाई हजार स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। उनके संचालन का कार्य एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड कंपनी को सौंपा गया है। लाइटों की मरम्मत न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

किशोर कुमार, शादी लाल, करतार सिंह, प्रकाश चंद और अशोक कुमार ने कहा कि नगर परिषद को शहर के विभिन्न मोहल्लों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने की ओर ध्यान देना चाहिए। कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें जलती नहीं हैं तो कई मोहल्लों में दिनभर भी जलती रहती हैं।
एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के इंजीनियर पंकेश कश्यप ने कहा कि नप चंबा ने अक्तूबर के बाद से अब तक 13 लाख रुपये के बिलों की अदायगी नहीं की है। वहीं, कंपनी की ओर से कुछ समय से सामान नहीं आया है। जल्द सामान चंबा पहुंचने की उन्होंने बात कही है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि कंपनी के साथ वर्ष 2023 तक के कार्य का अनुबंध हुआ है। कंपनी से मरम्मत संबंधी सामान नहीं आ रहा है। कंपनी को कई बार नोटिस भेजे गए। बीते दिनों कंपनी के इंजीनियर आए थे, उन्हें भी इसके बारे में अवगत करवाया गया लेकिन, अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। यही कारण है कि कंपनी का भुगतान रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें