फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एनएच पर पहाड़ से गिर रहे पत्थरों मिट्टी ने रोक दी वाहनों की रफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग बत्ती दी हट्टी के पास बार-बार भूस्खलन होने के कारण यातायात के लिए बाधित रहा। शुक्रवार को जहां भूस्खलन हुआ था, वहां शनिवार को दोबारा पहले जैसे हालात पैदा हो गए। पहाड़ी से पत्थर और मिट्टी सड़क पर गिरती रही।
इस कारण वहां से वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं दी गई। सुबह से दोपहर तक यह सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद जैसे ही भूस्खलन थमा तो एनएच की टीम ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया। उसके बाद ही लोग वहां से आवाजाही कर पाए। अन्यथा वे सड़क पर मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। तीन दिन तक लगातार बारिश होने से भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जगह-जगह पत्थर और मिट्टी गिर रही है। जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला यह इकलौता मार्ग है। यदि किसी कारण यह बंद हो जाए तो भरमौर का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट जाता है। अन्य कोई भी वैकल्पिक मार्ग यहां मौजूद नहीं है। लोगों के पास वाहनों की अदला-बदली कर आवाजाही करने के अलावा अन्य कोई भी विकल्प नहीं बचता। जहां पर रास्ता बंद होता है, वहां से लोग वाहनों की अदलाबदली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल मणिमहेश यात्रा के दौरान हुई भारी बारिश से बग्गा, धरवाला सहित अन्य क्षेत्रों में मुख्य मार्ग की हालत काफी खराब है। हल्की बारिश होने पर वहां मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। वहीं, एनएच के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बत्ती दी हट्टी के पास बंद पड़े मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें