फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फलदार पौधों पर कली फटने से पहले करें स्प्रे

विज्ञापन
बागीचों में स्प्र करती महिला बागवान। संवाद
विज्ञापन
जिला उद्यान विभाग ने बागवानों को जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

कई प्रकार की बीमारियों के खात्मे को जरूरी है स्प्रे
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। फलदार पौधों की ग्रीन टिप निकलने या कली फटने से पहले बागवान अपने खेतों में एचएमओ दवाई का स्प्रे करने के कार्य में जुट गए हैं। एचएमओ स्प्रे करने से फलदार पौधों पर काले धब्बे नहीं पड़ते हैं। साथ ही पिंक वर्ड निकलने पर ये फूल को संग्रहित करने में अहम भूमिका अदा करता है। जिला उद्यान विभाग की ओर से बागवानों को एडवाइजरी जारी की गई है। इसका मकसद जिले के बागवानों को फलदार पौधों से होने वाली कमाई में राहत प्रदान करना है। फलदार पौधों पर काले धब्बे पड़ने से पेड़ खराब हो जाते हैं जिससे बागवानों को काफी चपत लगती है।
गौरतलब है कि चंबा के साहो, कीड़ी, उठलुई, सराहण, लग्गा, तीसा, मैहला, भरमौर, होली, सलूणी परिक्षेत्र में बागवान सेब, आडू, खुमानी समेत अन्य फसलों की पैदावार से परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। इसके लिए बागवानों को अपने फलदार पौधे, पेड़ों की निगरानी और देखरेख के लिए तत्पर रहना पड़ता है। इसी क्रम में अब बागवान अपने बगीचों में फलदार पौधों को सुरक्षा चक्र देने के कार्य में जुट गए हैं। बागवानों आसो राम, मघर सिंह, दलीप कुमार, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, दलीप कुमार ने बताया कि फलदार पौधों और पेड़ों को कैहल बीमारी से बचाने के लिए बगीचों के कार्यों में जुट गए हैं। बागवान अपने बगीचों में ग्रीन टिप निकलने से पहले ही एचएमओ स्प्रे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानों के लिए विभागीय परामर्श
यह स्प्रे ग्रीन टिप के आने से पहले यानी सूखी कली पर ही करें
100 लीटर पानी में 1.5 से 2 लीटर एचएमओ दवा मिलाएं
स्प्रे के समय मौसम साफ होना चाहिए। बारिश होने पर छिड़काव न करें
पेड़ों को अच्छी तरह से नहलाएं जिससे तने की दरारों में छिपी बीमारियां नष्ट हो जाएं
एचएमओ दवा की स्प्रे फूल आने के बाद या पत्तियां निकलने पर न करें
जिला उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि बागवान बगीचों में ग्रीन टिप निकलने से पूर्व एचएमओ दवाई का स्प्रे करना सुनिश्चित करें। बागवान 100 लीटर पानी में दो लीटर एचएमओ दवा डाल कर स्प्रे कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें