फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच स्कूलों में होगा खेल मैदान निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के हरेक विधानसभा क्षेत्र में स्कूल स्तर पर एक-एक खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर बजट का प्रावधान हो गया है। जिला युवा एवं खेल विभाग ने लोक निर्माण विभाग को राशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

विभाग ने लोक निर्माण विभाग को स्कूलों की सूची भी भेज दी है। तय समयावधि के भीतर मैदानों का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा कार्य पूर्ण होने के बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा करवाना होगा। सरकार के इस प्रयास से जिला के स्कूलों केे खेल मैदान मिलेंगे और खेल प्रतिभाओं का तराशने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत मैदान निर्माण के लिए पांच स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें भटियात विधानसभा क्षेत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर, डलहौजी से राजकीय माध्यमिक पाठशाला लदवां, सदर विधानसभा क्षेत्र चंबा से राजकीय माध्यमिक पाठशाला भनौता, भरमौर से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला हिबरा और चुराह विधानसभा क्षेत्र से बैरागढ़ स्कूल शामिल है। इसमें चार स्कूलों को 15-15 लाख और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर के लिए 11.90 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार की ओर से हर साल मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक विद्यालय का चयन किया जाता है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रदीप धीमान ने बताया कि जिला के हरेक विस क्षेत्र से एक-एक स्कूल का चयन किया गया है। खेल मैदान के लिए बजट लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें