फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेतों की रखवाली में बीत रहे सुबह-शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत आती पंचायतों में लावारिस पशुओं को खदेड़ने में ही किसानों का पूरा समय व्यतीत हो रहा है। आलम ये है कि कई बार तो रात के अंधेरे में भी मालवाहक वाहनों को जरिये पंचायतों में लावारिश मवेशियों को छोड़ा जा रहा है। इस वजह से कड़कड़ाती ठंड में भी किसानों को अपनी फसलों की रखवाली करने के लिए खेतों में बैठना पड़ रहा है। इससे किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। किसानों ने साफ किया है कि यदि समय रहते लावारिश मवेशियों की समस्या से किसानों को छुटकारा नहीं दिलाया गया तो मजबूरन वे आगामी समय में धान और गेहूं की बिजाई नहीं करेंगे क्योंकि कड़ी मेहनत करने के बाद भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों हेमराज, किशोरी लाल, ब्रिज लाल, महेश कुमार, रतन चंद, अशोक कुमार आदि का कहना है कि वे हजारों रुपये का गेहूं और धान का बीज खरीद कर खेतों में बिजाई करते हैं लेकिन इतनी मेहनत करने के बावजूद लावारिस पशु फसलों को नष्ट कर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं, कई बार लावारिश मवेशियों को रात के अंधेरों में लोग मालवाहक वाहनों में पंचायत में छोड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि कामला पंचायत के दायरे में करीब 150 किसान खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं लेकिन, लावारिश मवेशियों के कारण अब किसानों से उनके रोजगार का साधन ही छिनता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि से मांग की है कि लावारिस मवेशियों को सिहुंता में गोशाला बनाकर वहां पहुंचाया जाए। साथ ही पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायत मोतला की प्रधान रक्षा देवी ने कहा कि पंचायतों में लावारिस मवेशी छोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें