फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कोई लाठी तो कोई परिजनों के सहारे पहुंचा मतदान केंद्र

विज्ञापन
चंबा के चनेड में मतदान करने के लिए जाते बुजुर्ग
विज्ञापन
चंबा। पंचायतीराज चुनाव में मंगलवार को पहले चरण के तहत जिले की 118 पंचायतों में लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है। मतदान केंद्रों पर 70 से 100 वर्ष तक के वृद्ध नागरिक लाठी के सहारे तो कुछ को परिजनों ने पीठ पर उठाकर पहुंचाया। बुजुर्गों का यह कदम नई पीढ़ी को जागरूक करने के साथ ही मतदान प्रतिशतता बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा। वहीं, मतदान केंद्रों पर स्वयंसेवी, महिला और पुलिस जवान भी मतदाताओं की मदद के लिए हाथ बढ़ाते नजर आए।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी में 92 वर्षीय केदार नाथ निवासी प्रघवाल वार्ड नंबर-4 ने मतदान किया। उन्होंने मतदान करने के बाद युवाओं और सभी वर्ग के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। करयास पंचायत के बलवास निवासी प्रेम लाल (86) मतदान करने के लिए स्वयं चलकर पहुंचे। पांगी की बिन देई (70) ने भी उत्साह के साथ मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें