फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चोटियों पर बर्फबारी से सितंबर में सर्दी की दस्तक

Mon, 28 Sep 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी में 10.16 सेंटीमीटर तक हिमपात, चुराह की ऊंची धारें भी सफेद, निचले इलाकों में घंटों बरसे बादल
विज्ञापन

खेतों में रखी मक्की और घास भीगी, किसानों को मौसम खुलने का इंतजार, मुख्य मार्ग पर आवाजाही जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मौसम ने सोमवार को चंबा में सितंबर के बीच ही सर्दी का अहसास करा दिया। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई तो चुराह के ऊंचे इलाकों ने भी सफेद चादर ओढ़ ली।
वहीं, निचले क्षेत्रों में कई घंटे बारिश होती रही। पांगी के सुराल, परमार, कुमार भुटोरी, चस्क भुटोरी, सुशासर हिल्स और सचे जोत में 10.16 सेंटीमीटर तक बर्फ दर्ज की गई। चुराह के साच पास और काहलों जोत समेत ऊंचे इलाकों में करीब दो से तीन इंच ताजा हिमपात हुआ।
विज्ञापन

बर्फबारी से ऊंचे क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई और जिले के अधिकांश हिस्सों में तापमान गिरा। निचले इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। खेतों में काटकर रखी मक्की और पशुओं के लिए जुटाई गई घास के भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण इनके खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम साफ होने की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के लिए फिलहाल राहत यह है कि बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मुख्य मार्ग पर यातायात सुचारू बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग मौसम की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें