फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर और पांगी की ऊंची चोटियों में हिमपात, निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ी

विज्ञापन
भरमौर की ऊंची चोटियों में हुआ हिमपात। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊंची चोटियां बर्फबारी से सराबोर हो गई है। रविवार को मणिमहेश कैलाश पर्वत, कुगति, चौबिया, दरूण, कालीछोह, जालसू, इंद्रहार में तीन से छह इंच तक हिमपात हुआ। देर शाम भी हिमपात का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी में भी दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई। जिला मुख्यालय और अन्य इलाकों में रविवार को पूरा दिन बारिश होती रही। बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में ठंड काफी बढ़ गई है। रविवार को बाजारों से भी रौनक गायब रही। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बारिश के चलते किसानों ने राहत की सांस ली है।
किसानों का अभी गेहूं बिजाई का कार्य अधूरा है। जिन किसानों ने गेहूं बीजी थी, अभी तक वह बीज अंकुरित नहीं हुए हैं। ऐसे में बारिश गेहूं की पैदावार के लिए संजीवनी से कम नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब एक माह के अंतराल के बाद जिले में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानुसार रविवार को निचले इलाकों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। प्रशासन ने सोमवार को भी अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख न करें।
भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों से दूर रहे। रविवार को हुई बारिश से नुकसान की सूचना नहीं है। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि प्रशासन ने सभी उपमंडलाधिकारियों को आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थलों पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें