फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी मुख्यालय में 15 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात

Wed, 04 Jan 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
पांगी में हो रहा ‌ह‌िमपात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा की पांगी घाटी भारी हिमपात की चपेट में है। घाटी मुख्यालय किलाड़ में मंगलवार दोपहर से जारी बर्फबारी के चलते 15 सेंटीमीटर तक हिमपात हो चुका है।
विज्ञापन


घाटी के ऊपरी रिहायशी क्षेत्र, हुड़ान व चस्क भटौरी में 25 से 30 सेंटीमीटर तक हिमपात हो दर्ज किया गया है। प्रशासन सारी स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखे हुए हैं जबकि हिमपात का दौर अभी भी जारी है। घाटी में अभी तक बिजली और दूरभाष सेवा तो काम कर रही हैं लेकिन सड़क परिवहन पूरी तरह से ठप हो चुका है।

आलम यह है कि घाटी के लोग चारों ओर से बर्फ के पहरे में कैद होकर रह गए हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन अगर हालात नहीं सुधरे तो बर्फबारी को देखते हुए अलर्ट जारी करने में देर नहीं होगी। बर्फबारी के जारी क्रम के बावजूद प्रशासन के पास कहीं किसी तरह का नुकसान होने रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जिसके चलते यह कहा जा सकता है कि हालात अभी सामान्य बने हुए हैं। लेकिन सामान्य जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


उधर घाटी के लोगों को चिंता सता रही है कि अगर बर्फबारी बंद नहीं हुई। तो विद्युत व्यवस्था के ठप हो जाने के पूरे आसार है। जिसके बाद मुश्किलों का दौर शुरू हो जाएगा। उधर घाटी में कई ऐसे रिहायशी क्षेत्र भी हैं। जहां पर बर्फबारी के समय हिमस्खलन से नुकसान होने के मामले सामने आ चुके हैं। लिहाजा क्षेत्र के लोग शीघ्र ही हालात सामान्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं।       
विज्ञापन


मौसम साफ होते ही लेंगे हालात का जायजा : एसडीएम
एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घाटी में बर्फबारी अपना प्रभाव दिखा रही है। मुख्यालय में एक फुट बर्फ गिर चुकी है। जबकि बर्फबारी अभी भी जारी है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति आवाजाही करने से बचे। मौसम साफ होते ही हालात का जायजा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें