फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने नोटबंदी के समर्थन में निकाली रैैली, प्रधानमंत्री का निर्णय सराहा

Tue, 03 Jan 2017 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
भाजपा ने चंबा शहर में रैली ‌न‌िकाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के पचास दिन पूरे होने पर कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य व जिला ऊना के प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. डीके सोनी की अगुवाई में रैली निकाली।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नोटबंदी के सफल पचास दिन पूरे करने पर लोगों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इन पचास दिनों में लोगों ने केंद्र सरकार की नोटबंदी के दौरान पेश आने वाली दिक्कतों को सहते हुए सरकार का साथ दिया है। जिससे आने वाले दिनों में देश में समानता आएगी। देश में करोड़ों रुपये कालाधन पकड़ा गया है।

कालेधन के बाद अब सरकार लोगों को कैशलेस प्रणाली के बारे में जानकारी दे रही है ताकि देश में भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। लोग भी केंद्र सरकार के फैसले की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने जैसे ही नोटबंदी के पचास दिन पूरे किए उसके तुरंत बाद देश के करोड़ों लोगों को धन योजना व लक्की ग्राहक योजना व कम दर में ऋण देने की घोषणा की। जिससे आने वाले समय में देश के गरीब लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले विस चुनावों में प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन


भाजपा इस बार पचास से अधिक सीटें प्राप्त कर सरकार बनाएगी। परिधि गृह चंबा से शुरू की गई रैली पूरे बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। इस मौके पर पार्षद मनेंद्र पुरू, धीरज बढ़ियाल, राज वैद, गुरुचरण, सुरेश महाजन, मोती राम, ओम प्रकाश, जर्म सिंह, बालक राम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें