फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर, पांगी और चुराह की पहाड़ियों पर बर्फबारी

Wed, 08 Mar 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल चुराह के बैरागढ़ देवीकोठी क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को ऊपरी क्षेत्र में हिमपात और निचले क्षेत्र में बारिश हुई। चांजू चरड़ा क्षेत्र के खुंडी मराली, दराटी जोत, सियूंर, सपाहन और पखारा में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से चुराह क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फबारी से बागवानों और किसानों खुश हैं। मार्च में बर्फबारी होने से सेब की बंपर पैदावार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, भरमौर और पांगी की ऊपरी पहाड़ियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रहने से ठंड बढ़ गई है। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। हालांकि बारिश और बर्फबारी से कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें