फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में प्रचंड शीतलहर, ऊंची पहाड़ियां भारी बर्फबारी सरोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार को भारी बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्यटन स्थल डलहौजी सहित खज्जियार में भी ताजा बर्फबारी से सैलानी झूम उठे। इसके अलावा जनजातीय क्षेत्र भरमौर, पांगी, होली किहार और तीसा क्षेत्र में भी भारी बर्फबारी होने की सूचना मिली है। बर्फबारी से भरमौर पठानकोट हाईवे समेत चंबा किहार-लंगेरा पांगी और चंबा-तीसा- साचपास मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। इसके अलावा चंबा जोत मार्ग पर भी भारी बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही थम गई है।
विज्ञापन

वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी के डलहौजी मुख्यालय में साल की पहली बर्फबारी हुई। हल्की बर्फबारी से होटल कारोबारियों सहित पर्यटकों और लोगों के चेहरों पर रौनक देखी गई। लक्कड़मंडी, डायनकुंड, कालाटोप में बर्फबारी का पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। यहां करीब चार से छह इंच तक बर्फ रिकॉर्ड की गई है।
वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी में करीब एक फीट व जनजातीय क्षेत्र भरमौर में छह इंच तक हिमपात हुआ। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्र भरमौर, किहार, सलूणी, खज्जियार, सहित जोत में दो से तीन इंच तक बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण भरमौर-पठानकोट एनएच पर दिनकाघार तक आवाजाही जारी रही। जबकि भरमौर मुख्यालय तक यातायात बर्फबारी के कारण प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा बर्फबारी के कारण चंबा-जोत मार्ग भी ठप है। खज्जियार-लक्कड़मंडी-डलहौजी मार्ग पर भी आवाजाही बर्फबारी से बाधित रही। सड़कों पर गिरी बर्फ को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा ने मशीनरी भेज दी है।
पांगी उपमंडल के तहत आती 16 पंचायतों में यातायात व्यवस्था बंद है। बर्फबारी से यह समस्या आई है। वहीं, चंबा-पांगी वाया तीसा मार्ग और चंबा-लंगेरा वाया पांगी मार्ग यातायात के लिए बर्फबारी के चलते बाधित हो गया है।
उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हिमपात जारी है। उन्होंने कहा कि मार्गों को बहाल रखने के लिए संबंधित विभागों को मशीनरी जुटाने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें