फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंदी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार को संजीवनी दे गई बर्फबारी

Sat, 24 Feb 2024 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार को संजीवनी दे गई बर्फबारी
विज्ञापन

डलहौजी में सुबह रही धूप, शाम को मौसम बदलते ही शुरू हो गया फाहे गिरने का क्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में किसान आंदोलन के चलते मंदी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार को ताजा बर्फबारी से संजीवनी मिल गई है।
डलहौजी में सीजन की दूसरी बर्फबारी का क्रम शनिवार दोपहर बाद शुरू हुआ। यह देरशाम तक जारी रहा। दोपहर बाद आसमान से बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए। लिहाजा, पर्यटन नगरी डलहौजी में पहुंचे सैलानियों ने जमकर बर्फबारी का आनंद लिया। पर्यटन नगरी में 2.54 सेंटीमीटर, आहला और लक्कड़मंडी में 5.08 से 7.62 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगाें ने भी हैरानी जताई कि पहली बार इस सीजन में सुबह खिली धूप के बाद यकायक दोपहर बाद आसमान से बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया। होटल व्यावसायियों में हरप्रीत, करन और सूर्या ने बताया कि बर्फबारी होने से पर्यटन सीजन को पंख लगने की उम्मीद जगी है। कहा कि यदि ये बर्फबारी नववर्ष के आगमन पर होती तो पर्यटन सीजन को भी पहले की अपेक्षा काफी पंख लग सकते थे। लिहाजा, वर्तमान में किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर जिससे भी उनके पर्यटन सीजन पर असर पड़ा है, लेकिन, अब अचानक होने वाली बर्फबारी होटल व्यवसाय को भी संजीवनी दे गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें