फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पांगी की चोटियों पर गिरे फाहे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पांगी की चोटियों पर वीरवार शाम हल्की बर्फबारी होने के बाद निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। देरशाम को मूसलाधार बारिश से जिला मुख्यालय की सड़कें तालाब में तबदील हो गईं। नतीजतन, नालियों में बहने वाली गंदगी सड़कों पर बहने लगी। इससे चालकों और राहगीरों को भी परेशानी हुई। चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में देरशाम हुई मूसलाधार बारिश से ठंड में भी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में वीरवार देररात भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, काली छौ और कुगति पर हल्की बर्फबारी हुई वहीं, निचले क्षेत्रों में शुक्रवार देरशाम बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी की बात की जाए तो यहां की ऊपरी चोटियों हुड़ान भुटोरी, चस्क भुटोरी, साच पास पर हल्की बर्फबारी हुई है। पर्यटन नगरी डलहौजी और पर्यटन स्थल खज्जियार में वीरवार देररात हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, जिले में शुक्रवार को आसमान में काले बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें