फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचे क्षेत्रों में फिर बर्फबारी, दुश्वारियां बढ़ीं

विज्ञापन
बर्फबारी के दौरान सलूणी के संघणी परिक्षेत्र में बर्फ से ढके वाहन। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में मौसम की करवट से एक बार फिर लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन से छह इंच तक हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में बारिश की वजह से हाईवे बाधित हो गया।
विज्ञापन

सलूणी, तीसा, पांगी, भरमौर और होली में भारी बर्फबारी हुई है। भरमौर में भी चार इंच तक हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के चलते जहां 35 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। बारिश और बर्फबारी से बीस ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए। बाद में बिजली बोर्ड ने ट्रांसफार्मरों को चालू करवा दिया हैै। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। समूचा जिला बर्फबारी के चलते प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया।
बुधवार देर रात से जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। दो दिन पहले ही आवाजाही के लिए बहाल हुए पठानकोट भरमौर हाईवे मैहला के समीप फिर बाधित हो गया। लगातार पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है। विभागीय मशीनरी मौके पर तैनात है। बारिश के दौरान यहां से वाहन निकालना काफी रिस्की हो गया है।
विज्ञापन

ये सड़कें बंद
चंबा मंडल के तहत चार, डलहौजी में एक, तीसा में आठ, सलूणी में एक, भरमौर में 32 और पांगी में छह मार्ग बारिश और बर्फबारी के चलते बाधित हुए। भटियात क्षेत्र में भी एक मार्ग बारिश के कारण बाधित है। पठानकोट-भरमौर हाईवे मैहला के पास भूस्खलन के कारण बंद है।
मैहला में भूस्खलन दोबारा होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। जल्द से जल्द व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास किए जाएंगे। चार फरवरी को अलर्ट जारी किया गया है। लोग सुरक्षित स्थानों में पर रहें।
विज्ञापन

डीसी राणा, उपायुक्त, चंबा

बर्फबारी के दौरान सलूणी के संघणी परिक्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहन।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें