फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में घुसा सांप, एक घंटा बाहर रहे कर्मी

विज्ञापन
डाकघर सरोल में घुसे सांप को रेस्कयू करते बीट अफसर सुनील कुमार। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। डाकघर सरोल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब, कार्यालय में अचानक एक सांप घुस गया। सांप को देखकर सभी कर्मचारी डर से बाहर निकल गए। उनके साथ डाकघर में कार्य करवाने पहुंचे लोग भी बाहर भागने लगे। एक घंटे तक पूरा स्टाफ कार्यालय के बाहर रहा। जब सांप कार्यालय से बाहर नहीं निकला तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वन विभाग के बीट अफसर सुनील कुमार अपनी टीम के साथ सांप को रेस्क्यू करने के लिए सरोल पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में घुसे सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा। सांप को कार्यालय से निकालने के बाद ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और कार्यालय के भीतर प्रवेश किया। बीट अफसर ने बताया कि गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है।
अब सांप गर्मी से निजात पाने के लिए छांव वाले स्थानों में जाते हैं। ऐसे में लोगों को संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसकी सूचना वन विभाग को देनी चाहिए। विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें