फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सचे जोत मार्ग पर आठ माह बाद दौड़े छोटे वाहन

Mon, 11 May 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-किलाड़ वाया सचे मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल करवानेके बाद विभागीय टीम। संवाद - फोटो : फीडर पर आग लगने से झुलसे एसएसओ का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने किया बहाल, भारी बर्फबारी के कारण अक्तूबर से पड़ा था बंद
विज्ञापन

सड़क बहाल होने से लोगों में खुशी, पांगी को जोड़ता है जिला मुख्यालय से
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाला सचे जोत मार्ग लोक निर्माण विभाग ने आठ माह बाद सोमवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

यह मार्ग भारी बर्फबारी के चलते अक्तूबर से बंद पड़ा है। सड़क बहाल होने से पांगी घाटी के लोगों में खुशी का माहौल है।
सचे जोत को मार्ग पांगी घाटी के लिए जीवनरेखा माना जाता है। यह क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला सबसे छोटा और महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ऊंचाई अधिक होने के कारण हर वर्ष अक्तूबर में भारी बर्फबारी शुरू होते ही यह मार्ग बंद हो जाता है। लगभग 8 माह तक यातायात पूरी तरह ठप रहता है। अब मार्ग बहाल होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि समय से पहले मार्ग खुलने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और आने वाले पर्यटन सीजन को भी लाभ पहुंचेगा। लोगों को अब लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष सचे जोत क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बर्फबारी हुई। इसके चलते विभाग ने तेजी से कार्य करते हुए मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य समय रहते पूरा कर लिया। विभाग की मशीनरी और कर्मचारियों ने लगातार मेहनत कर सड़क को छोटे वाहनों के लिए सुरक्षित रूप से बहाल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें