फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिहुंता-लाहडू मार्ग मार्च तक होगा डबललेन

Fri, 28 Nov 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता-चन्हाल खड्ड-लाहडू मार्ग पर अब जल्द ही वाहन चालक डबललेन के आसान और सुरक्षित सफर का आनंद लेंगे। लगभग 58 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस 30 किलोमीटर लंबे डबललेन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग का दावा है कि निर्माण कार्य अगले वर्ष मार्च तक पूरी कर दिया जाएगा। दो वर्ष पहले इसके कार्य का शुभारंभ हुआ था। मार्ग के किनारे पर होने वाली कटिंग के बाद निकलने वाले मलबे को निर्धारित की डंपिंग साइट तक ट्रकों और टिपरों के जरिये पहुंचा कर ठिकाने लगाया जा रहा है।
स्थानीय निवासी रमेश कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार, योगराज, संदीप कुमार, योगराज ने बताया कि सड़क के विस्तारीकरण से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और यातायात गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इतना ही नहीं मेडिकल कॉलेज चंबा से रेफर मरीजों को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाना भी में एक से आधे घंटे का कम समय लगेगा। कुल मिलाकर हरेक दृष्टि से लोगों के लिए आगामी समय में इस डबललेन से बड़ी राहत मिलेगी
विज्ञापन


निर्धारित समय के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मशीनरी को दोगुनी गति से लगाया जा रहा है। मार्च तक कार्य पूरा का लक्ष्य रखा गया है। अनिल ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें