फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आठ करोड़ रुपये से बनेगा सिहुंता कॉलेज का भवन

Mon, 13 Jan 2025 10:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें नए और सुविधाजनक कॉलेज भवन की उम्मीद जग गई है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सोमवार को राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के नए भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। यह भवन 1.5 एकड़ जमीन पर बनेगा और इसके निर्माण पर लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

नए भवन के बनने से विद्यार्थियों को अब बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में कन्या उच्च विद्यालय सिहुंता के भवन में कॉलेज की कक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज में कुल 330 विद्यार्थी हैं, जिनमें 80 प्रतिशत छात्राएं हैं। फिलहाल कॉलेज के संचालन के लिए केवल छह कमरों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बहुत सी सुविधाओं की कमी महसूस होती है।
सिहुंता कॉलेज को सात साल पहले सरकार ने सौगात दी थी, लेकिन अब तक इसके लिए स्थायी भवन का निर्माण नहीं हो पाया था। अब, नया भवन बनने से कॉलेज के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक नया और सुविधाजनक स्थान मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि आठ करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण होगा और इसके लिए भूमि पूजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें