फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री मुराली लाल स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता में चंबा कॉलेज की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा चंबा कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के समापन मौके पर छात्र-छ? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के सभागार में वीरवार को श्री मुरारी लाल स्मृति राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने की। प्रतियोगिता में जिले भर से पांच कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। इसमें मेजबान राजकीय महाविद्यालय चंबा, बीटीसी डीएवी कॉलेज बनीखेत, राजकीय महाविद्यालय तेलका, राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी और राजकीय महाविद्यालय सिहुंता शामिल रहे।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय एक देश एक चुनाव रहा। इसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने शालीनता के साथ पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विचार प्रकट किए। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पक्ष की ओर से एक देश एक चुनाव को सही ठहराया गया तो वहीं, विपक्ष की ओर से इसके विरोध तीखी टिप्पणियां की गई।
वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, डाइट सरु मीडिया समन्वयक डॉ. कविता बिजलवान और आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने निभाई। प्रतियोगिता में मंच संचालन चंबा कॉलेज के प्रो. अविनाश ने किया। इससे पहले मुख्यातिथि उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया का कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने स्वागत किया। इसके साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राष्ट्र सेवा में योगदान दें युवा : उपायुक्त
इस आयोजन में बतौर मुख्यातिथि मौजूद उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बच्चों के प्रयासों को सराहा। उन्होंने संबोधन में कॉलेज छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देश को अगर बदलना है तो पहले खुद को बदलना होगा।
दूसरे तब ही आपका सहयोग करेंगे, जब आप अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने भीतर की शक्ति का प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में व्यक्ति की शक्ति अपार होती है। जिसका वे प्रयोग कर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में वाद विवाद प्रतियोगिता में पहला स्थान चंबा कॉलेज के छात्र यशराज(बीएससी द्वितीय वर्ष) और देवेंद्र (द्वितीय वर्ष) की टीम ने हासिल किया। जबकि बीटीसी डीएवी कॉलेज बनीखेत की रश्वमी (बीएससी पांचवें समेस्टर) और शिवानी (बीएससी पांचवें समेस्टर) की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
तीसरा स्थान पल्लवी (बीए पांचवें समेस्टर) और कृतिका (बीकॉम पांचवें समेस्टर) की टीम ने प्राप्त किया। उपायुक्त विवेक भाटिया ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य दो कॉलेजों की टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिए। मंच संचालन के लिए प्रो. अविनाश को मुख्यातिथि उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में अंत में चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल शर्मा ने अमर उजाला और उपायुक्त का आभार जताया। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें