फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने किया सब्जी की दुकानों का औचक निरीक्षण

Thu, 03 Nov 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
सब्जी की दुकान का न‌िरीक्षण करते अध‌िकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग चंबा ने वीरवार को सब्जी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदार ऐसे भी पाए गए। जिन्होंने अपनी दुकानों के बाहर अधूरी रेट लिस्ट लगा रखी थी।

जिसको लेकर विभागीय अधिकारी द्वारा दुकान दारों को निर्देश दिए कि सब्जी की अधूरी रेट लिस्ट के स्थान पर पूरी रेट लिस्ट लगाई जाए। जिसमें दुकान में बेची जाने वाली हरेक सब्जी के दाम प्रकाशित किए जाएं ताकि सब्जी खरीदने समय लोगों के साथ किसी प्रकार का धोखा नहीं हो सके।
विज्ञापन


डीएफएससी मोहन सिंह ने बताया कि वीरवार को विभागीय टीम ने पूरे बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच दुकानदार ऐसे पाए गए जिन्होंने अपनी दुकानों में सब्जी के दामों की अधूरी रेट लिस्ट लगाई हुई थी। जिन्हें दुकानों के बाहर फल व सब्जी के दामों की पूरी रेट लिस्ट लगाने के निर्देश जारी किए गए। इसके बाद अगर कोई दुकानदार अपनी दुुकानों में सब्जी की अधूरी रेट लिस्ट लगाता हुुुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा फल व सब्जी के दामों को लेकर सब्जी मंडियों में सरकारी रेट लिस्ट भी लगाई गई है। जिसके अनुसार ही दुकानदार अपनी दुकानों में सब्जी व फलों की बिक्री कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें