फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलूंदी में दो लोगों की दस भेड़-बकरियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत पुखरी के गांव हलूंदी में दो लोगों की दस भेड़ बकरियां चोरी हो गईं। शुक्रवार शाम को दोनों ने भेड़-बकरियों को चराने के बाद गोशाला में बांध दिया। शनिवार सुबह जब वे अपनी गोशाला में गए, तो उनकी भेड़-बकरियां गायब थी। उन्हें तलाश करने के लिए उन्होंने आसपास का सारा इलाका छान मारा लेकिन, भेड़-बकरियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसको लेेकर दोनों ने पंचायत प्रधान को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रधान ने मामले की जानकारी किहार थाने के एसएचओ को दी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी शेर सिंह, एसएचओ हरनाम और चौकी प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। हलूंदी में रहने वाले तिलकराज पुत्र मान सिंह की छह बकरियां और व्यास देव पुत्र बलदेव की गोशाला से चार भेड़ें चोरी हुई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। सलूणी के डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि गांव में दो लोगों की दस-भेड़ बकरियां चोरी हुई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें