फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुन्नूहट्टी बैरियर पर हो रही हर गाड़ी की चेकिंग

विज्ञापन
तुन्नूहट्टी के पास वाहन चालकों से पूछताछ करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट एनएच के तुन्नूहट्टी बैरियर पर पुलिस नाका लगाकर बाहर से आने वाले पर्यटकों के ईपास चेक कर रही है। ईपास होने पर ही सैलानियों को जिले की सरहद में दाखिल किया जा रहा है। रोजाना तीन से चार सौ गाड़ियां चंबा पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीकेंड के पहले साढ़े छह सौ गाड़ियां चंबा में दाखिल हुईं। पुलिस की ओर से बैरियर पर चेकिंग के लिए नाका लगाया गया है, जहां पुलिस टीमें बाहर से आने वाली हरेक गाड़ी को रोकर पूरी जांच पड़ताल कर रही है। पर्यटकों का जिले में दाखिल होने से पहले उनका ईपास जांचा जा रहा है। दर्जनों गाड़ियां बैरियर से वापस भी लौटाई गईं। जिन पर्यटकों के पास ईपास नहीं था, उन्हें पुलिस टीम ने वापस लौटा दिया।
पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। बैरियर पर तैनात पुलिस जवान ईपास चेकिंग के साथ पर्यटकों को जागरूक भी कर रहे हैं। इसके अलावा पर्यटकों को यह भी समझाया जा रहा है कि वे पर्यटन स्थलों में जाकर मास्क का नियमित इस्तेमाल करें। साथ ही दो गज दूरी नियम की भी पालना करें। चेक पोस्ट प्रभारी अनुभव कृष्ण ने बताया कि बैरियर पर बिना चेकिंग किसी भी गाड़ी को चंबा में दाखिल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि चंबा में आने-जाने वाले बाहरी लोगों पर बैरियर पर पूरी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर कोविड नियमों की भी सही से पालना करवाई जा रही है। रोजाना चार सौ के करीब गाड़ियां चंबा पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें