फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज में एसएफआई ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Feb 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज परिसर में छात्रों की समस्याओं को लेकर एसएफआई ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष नरेनू ने कहा कि नई शिक्षा नीति को रद्द किया जाए और छात्र विरोधी नीतियों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

कॉलेज भवन की शीघ्र मरम्मत और बुनियादी ढांचे को तुरंत ठीक किया जाए। अध्यापकों के खाली पदों को जल्द भरा जाए। छात्रों को सुरक्षित और बेहतर आवास सुविधा देने के लिए बॉयज हॉस्टल की मरम्मत और वार्डन की नियुक्ति की जाए। अतिरिक्त शुल्क वसूली पर रोक लगाई जाए, कॉलेज में मेडिकल रूम की उचित व्यवस्था की जाए। जिला सचिव इकबाल और जिला अध्यक्ष नरेनू ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन छात्रों को लामबंद करते हुए और अधिक उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर भूपेंद्र, संजय, हसन ,चैन लाल और चमन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें