फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सात विशेषज्ञों ने किया ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 18 दिन पहले हुए 10 विशेषज्ञों की तैनाती के आदेशों के बाद सात विशेषज्ञों ने ज्वाइन कर लिया है जबकि तीन विशेषज्ञों ने अभी तक अपनी ज्वाइनिंग नहीं दी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सात विशेषज्ञ आने से ओपीडी सेवाओं में सुधार होगा। मरीजों को अपने इलाज के लिए ओपीडी के बाहर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही पहले से तैनात विशेषज्ञों पर बढ़ा रहा बोझ भी कम होगा। महिला रोग विभाग, सर्जरी, एनेस्थीसिया और हड्डी रोग विभाग में इन विशेषज्ञों की तैनाती हुई है जबकि बाल रोग विभाग में जिस विशेषज्ञ के आदेश हुए थे उन्होंने अपनी ज्वाइनिंग नहीं दी है। इसके चलते यह विभाग दो विशेषज्ञों को ही चलाना पड़ रहा है। सर्जरी विभाग में विशेषज्ञों की संख्या बढ़ने से पथरी सहित अन्य बीमारियों के ऑपरेशन करवाने में मरीजों को सुविधा मिलेगी। इस विभाग में भी विशेषज्ञों की कमी मरीजों का खल रही थी। इससे कई मरीजों को जांच के बाद टांडा या शिमला भेजा जा रहा था लेकिन नए विशेषज्ञ आने से मरीजों को चंबा में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज पिछले कई सालों से विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा है। हालांकि अभी तक मेडिकल कॉलेज में करीब 90 चिकित्सकों की कमी चल रही है। जो विशेषज्ञ यहां कार्यरत हैं, उन्हें ओपीडी सेवाओं के साथ-साथ एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की पढ़ाई भी करवानी पड़ रही है। ऐसे में सरकार को यहां पर्याप्त विशेषज्ञों की तैनाती करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि सात विशेषज्ञों ने चंबा में ज्वाइन कर लिया है। सरकार चंबा में विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने के लिए नई तैनाती कर रही है। आने वाले समय में विशेषज्ञों की कमी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें