फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा के पीछे भ्रूण मिलने से सनसनी

Wed, 17 Jan 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा की बिल्डिंग की पिछली ओर नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी संजीव कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद नवजात के भ्रूण को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जिला चंबा में कुछ दिन पूर्व रावी नदी के किनारे नवजात का शव मिला था। पुलिस अभी इस मामले को सुलझाने में ही जुटी थी कि बुधवार को मेडिकल कॉलेज चंबा की बिल्डिंग की पिछली ओर नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने नवजात का भ्रूण मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद इसे शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक गर्भवती के प्रसव के उपरांत मृत नवजात को जन्म दिया। इसके बाद नवजात के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद वे मेडिकल कॉलेज से चले गए। पुलिस बरामद भ्रूण को लेकर अब हर पहलू से मामले की जांच करने में जुट गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा के भवन की पिछली ओर एक भ्रूण बरामद हुआ है। पुलिस भ्रूण का पोस्टमार्टम करवा कर अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें