फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिला स्तर पर होंगी संगोष्ठी और श्लोक प्रतियोगिताएं

Mon, 19 Oct 2026 11:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद की बैठक रविवार को रावी व्यू कैफे में जिला अध्यक्ष हेम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में संस्कृत शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सेवा शर्तों, स्थानांतरण नीति और विद्यालयों में संस्कृत शिक्षा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
परिषद ने निर्णय लिया कि संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर संस्कृत संगोष्ठी, श्लोक प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और आम लोगों को संस्कृत भाषा के महत्व से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संस्कृत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। परिषद ने संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
इस दौरान अरविंद डोगरा, डोलीराम, प्रदीप, अंबिका, चैनलाल, सरणदास, रवि वर्मा, गौतम शर्मा और मूलदत्त सहित जिले के कई संस्कृत शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें