फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भटोली में द्वितीयक प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन

Sat, 21 Sep 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक विवेक पठानिया ने डीडीएम नाबार्ड चंबा साहिल स्वांगला के साथ होलिस्टिक हिमालय किसान उत्पादक कंपनी भटोली में द्वितीयक प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

यह इकाई फलों, हरी सब्जियों और औषधीय पौधों के प्रसंस्करण पर केंद्रित होगी। विवेक पठानिया ने किसानों, कंपनी के सीईओ और निदेशक मंडल के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर काम करने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। कहा कि चंबा आकांक्षी जिला है। सलूणी ब्लाॅक सामाजिक और आर्थिक रूप से बहुत पिछड़ा है। बावजूद इसके यह क्षेत्र अत्यधिक उपजाऊ है। कृषि, बागवानी और औषधीय पौधों के क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। इन उत्पादों का उचित प्रसंस्करण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बदल सकता है। पठानिया और स्वांगला ने मिलकर कार्य करने की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि लोग एकजुट होकर कार्य करें तो वे बड़ी ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं और क्षेत्र को आर्थिक रूप से उन्नत बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें