फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रथम वर्ष दाखिले के लिए आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

Fri, 19 Jul 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट शनिवार को जारी की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुबह 11:00 बजे तक यह सूची वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। विद्यार्थी कॉलेज की मेरिट सूची वेबसाइट में देख सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट जारी होने पर हिष्ट्री, हिंदी और राजनीतिक शास्त्र की सभी सीटें फुल हो गई थीं। बहरहाल, अब संस्कृत में 148, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 144, अंग्रेजी में 81, सोशलॉजी में 127 और शारीरिक शिक्षा विषय में 55 सीटें खाली हैं। माना जा रहा है कि दूसरी मेरिट सूची जारी होने पर यह विषय पूरी तरह फुल हो जाएंगे। इकोनोमिक्स में 129 और जर्नलिज्म में 148 सीटें अभी भी खाली हैं। मेरिट सूची जारी होने के बाद बीस जुलाई को विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। 22 जुलाई को ओरिएंटेशन कार्यक्रम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए होगा। 23 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट शनिवार को सुबह 11:00 बजे जारी होगी। बताया कि इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेरिट आधार पर ही सूची जारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें