चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर मुगला में तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे स्कूटी सवार ने बच्चे को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से भाग गया। टक्कर में बच्चे को चोटें आई हैं। पुलिस ने स्कूटी सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार निवासी जुखराड़ी ने बताया कि 24 मई को रात करीब 8.15 बजे वह अपने बेटे रक्षित के साथ मुगला में थे। उनके बेटे ने आइसक्रीम की मांग की। इसपर उन्होंने बेटे को आइसक्रीम खरीदने के लिए 100 रुपये का नोट दिया। जैसे ही बेटा सड़क पार कर रहा था। इसी बीच करियां से चंबा की ओर तेज गति से आ रहे स्कूटी सवार ने बच्चे को टक्कर मार दी। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी सवार का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा ले रही है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा। संवाद