फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब बेचने पर तीन दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा पुलिस ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने दुकानों में दबिश के दौरान 24 बोतलें बीयर और आठ बोतल अवैध रूप से बरामद की है। पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस थाना चंबा की टीम ने पवन गांव भनौता की दुकान में दबिश दी। इस दौरान चार बोतल शराब बरामद की। दूसरे मामले में पुलिस चौकी द्रड्डा की टीम ने करंगोरा में पवन पुत्र हंसराज की दुकान में दबिश दी और चार बोतलें अवैध रूप से शराब की बरामद की। तीसरे मामले में गैहरा चौकी पुलिस ने बतोट में दुकान से 24 बोतलें बीयर की बरामद की। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें