फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने आठ अभिभावकों से वसूली ज्यादा फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के एक निजी स्कूल में ज्यादा फीस लेने के मामले की पड़ताल के लिए उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम स्कूल पहुंची। टीम ने स्कूल प्रबंधन से फीस का ब्योरा तलब किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरानी से ज्यादा फीस अभिभावकों से वसूली जा रही थी। यह भी सामने आया कि आठ अभिभावकों से ज्यादा फीस ली गई। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग द्वारा फीस के संबंधित जारी किए गए आदेशों की प्रतिलिपि बारे अनभिज्ञता जाहिर की और स्कूल में न पहुंचने की बात कही। इसके बाद निजी स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती मानी और पुराने फीस स्ट्रक्चर से ही फीस लेने बारे लिखित जानकारी विभाग को दी। साथ ही जिन अभिभावकों से ज्यादा फीस ली गई है, उन्हें फीस रिफंड करने की भी बात कही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों इस स्कूल में फीस को लेकर की जा रही मनमानी पर अभिभावक तल्ख हो गए। अभिभावकों ने इस मामले की शिकायत उपायुक्त चंबा से की। उपायुक्त चंबा ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। साथ ही शिक्षा विभाग की टीम को स्कूल में निरीक्षण करने के लिए कहा। शिक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्कूल में दबिश दी और इस मामले को सुलझाया।
उच्च शिक्षा विभाग चंबा के अधीक्षक ग्रेड-1 एनडी शर्मा ने बताया कि ज्यादा फीस वसूलने की शिकायत सही पाई गई। स्कूल प्रबंधन द्वारा आठ अभिभावकों से ज्यादा फीस ली है। स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार की है और पुराने फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक ही फीस वसूलने सहित ज्यादा ली गई फीस को रिफंड करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें