फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी कर घर लौट रहे व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मजदूरी कर घर को लौट रहे व्यक्ति की पैर फिसल कर ढांक में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मान सिंह पुत्र तोतू राम निवासी गांव ओयल डाकघर सिल्लाघ्राट के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने ढांक में गिरे व्यक्ति की सूचना पंचायत प्रधान को दी। जिसके बाद पंचायत प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से नाले में गिरे व्यक्ति को उठा कर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी बीच रास्ते में मौत हो गई। पंचायत प्रधान ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत पुलिस ने शव परिजनों के हवाले किया। पंचायत प्रधान की ओर से जिला प्रशासन से मांग की गई है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। वहीं, राजस्व विभाग की ओर से मृतक व्यक्ति के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सिल्लाघ्राट पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि संबंधित परिवार निर्धन है। एसडीएम चंबा को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद राजस्व विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें