फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में सावन कुमार प्रथम, 11 हजार जीता ईनाम

Sun, 08 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
programme - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा चौगान में रेडक्रॉस दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपायुक्त सुदेश मोख्टा द्वारा रेडक्रॉस के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले लोगों व कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में पुलिस एकादश ने पहला, उपायुक्त एकादश ने दूसरा, उपमंडल अधिकारी एकादश ने तीसरा और बार एसोसिएशन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मैराथन पुरुष वर्ग में सावन कुमार ने पहला, रिपन कुमार ने दूसरा व बिट्टू ने तीसरा स्थान हासिल किया। रेस के पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये, दूसरे स्थान वाले प्रतिभागी को 7 हजारऔर तीसरे स्थान स्थान पर रहने वाले को 5 हजार रुपये के इनाम दिया गया। महिला वर्ग में सीमा ने पहला, लता कुमारी ने दूसरा व उषा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पहली कक्षा से लेकर तीसरी कक्षा की चित्रकला प्रतियोगिता में सुहाना ने पहला, सारांश ने दूसरा व अंशुमन ने तीसरा स्थान पाया। चौथी से लेकर आठवीं कक्षा में हर्षिता ने प्रथम, मनप्रित सिंह ने द्वितीय व भूमिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा की चित्रकला प्रतियोगिता में कल्पना शर्मा ने पहला, अर्पित व आशीष ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। पग बांध रेस पुरुष वर्ग में अमन व फरहान ने पहला, विशाल व पियूष ने दूसरा, कार्तिक व चिराग ने तीसरा और मोहित व अंकू ने चौथा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अदिति व जाह्नवी ने पहला, कृतिका व खुशबू ने दूसरा, महक व सीमा ने तीसरा और पारूल व शीरी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल रेस में मंजू जरयाल ने पहला, अहिल्या शर्मा ने दूसरा व भुवनेश्वरी बोहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में जिला के उच्च अधिकारियों ने भी हाथ अजमाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर, वन अरण्यपाल डीआर कौशल, एडीएम शुभकरण सिंह, एसडीएम बचन सिंह, नप अध्यक्ष नीलम नैय्यर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें