फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरपंच के पति नहीं कर पाएंगे पंचायत कार्यों में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड अधिकारी तीसा ने पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों को किए निर्देश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

चुराह (चंबा)। विकास खंड तीसा में पंचायतों के कार्यों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति अथवा अन्य पुरुष रिश्तेदारों के हस्तक्षेप पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तीसा के खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह ने इस संबंध में विकास खंड की सभी पंचायतों के पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय आदेश में कहा गया है कि पंचायतीराज विभाग की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश के अनुसार पंचायतों के कार्यों, बैठकों और खंड विकास कार्यालय से संबंधित किसी भी बैठक या सरकारी कार्य में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति या अन्य पुरुष रिश्तेदारों की भागीदारी नहीं होगी। पंचायत का कार्य केवल निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ही करेंगी। बीडीओ ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी पंचायत में महिला प्रतिनिधि के स्थान पर उनके पति या अन्य पुरुष रिश्तेदार पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप करते पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल रोका जाए और विभागीय निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। कार्यालय आदेश की प्रतियां उपायुक्त चंबा, उपमंडलाधिकारी चुराह और विकास खंड तीसा के सभी प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत समिति सदस्यों और पंचायत सदस्यों को भी अनुपालन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से पंचायतीराज संस्थाओं में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की भूमिका और अधिकार अधिक प्रभावी होंगे। महिलाओं की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें