फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क पर बह रहा निकासी नाली का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार में सैलानियों का चलना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में निकासी नाली का पानी बारिश होने पर सड़क पर बहने लगता है। लोक निर्माण विभाग इसका समाधान करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों और सैलानियों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के दौरान मुख्य गेट से लेकर पार्किंग तक सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर बारिश का पानी भर जाता है। कई बार लोगों ने विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन किसी ने भी समस्या का समाधान करवाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों रिंकू कुमार, चमन सिंह, रवि कुमार, प्यार सिंह, संजीव कुमार, हंसराज, केवल और मनोज कुमार ने बताया कि जिले में यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जहां देश-विदेश से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। सड़क की हालत ऐसी हो चुकी है कि बारिश में उस पर चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि निकासी नाली को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि निकासी नाली को दुरुस्त करने के लिए शीघ्र कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें