फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिला परिषद चुनाव के लिए हॉट सीट बना सरोल वार्ड

Wed, 22 Apr 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया में कांग्रेस और भाजपा के छह कार्यकर्ता जता चुके हैं दावेदारी
विज्ञापन

किसी भी पार्टी ने अभी तक तय नहीं किया अपना प्रत्याशी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत चुनावों की घोषणा होते ही जिला परिषद सरोल वार्ड हॉट सीट बनता नजर आ रहा है। इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा और कांग्रेस के छह उम्मीदवार सोशल मीडिया पर दावा पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने पोस्टर बनाकर प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने किसी भी प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है। भाजपा की तरफ से सीएल ठाकुर, दिनेश शर्मा, साहिल बेदी अभी तक मैदान में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से बंद कमरों में बैठकें भी शुरू कर दी हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों का जिला परिषद वार्डों को लेकर लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में यदि इनमें से कोई एक पार्टी का प्रत्याशी बनता है तो बाकी दावेदार बगावत भी कर सकते हैं। इससे चुनाव में पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इसी तरह कांग्रेस पार्टी की तरफ से कपिल भूषण सहित अन्य दो नाम सोशल मीडिया में देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस ने भी अभी तक अपने प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है। ऐसे में उनका प्रत्याशी कौन बनेगा, इसको लेकर भी असमंजस बना हुआ है। फिलहाल, दावा करने वाले उम्मीदवार सोशल मीडिया में अपने प्रचार प्रसार में जुट चुके हैं। उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल ने बताया कि अभी तक पार्टी ने किसी भी प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें