फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जनसाली और चौंतड़ा वार्ड में चरमराई सफाई व्यवस्था

Wed, 22 Apr 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 7 से 8 बजे तक है कूड़ा उठाने का समय, 10 बजे तक लग रहे कचरे के ढेर
विज्ञापन

कूड़े से उठने वाले दुर्गंध से राहगीर परेशान, बीमारियां फैलने का भी बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद के तहत जनसाली और चौंतड़ा वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। नगर परिषद ने सुबह 7 से 8 बजे तक कचरा उठाने और सफाई का समय निर्धारित किया है।
बावजूद इसके स्थानीय लोगों के अनुसार इस नियम का पालन धरातल पर नहीं हो रहा है। सुबह 10 बजे तक भी कई स्थानों पर कचरे के ढेर जस के तस पड़े रहते हैं। ऐसी ही स्थिति बुधवार को देखने को मिली। रामगढ़, खरूड़ा, चौंतड़ा के पास जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों से बदबू फैल रही है। इससे लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार गंदगी के बीच होकर गुजरना पड़ता है। इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में बबलू, शंकर कुमार, सुनील कुमार, मयंक कुमार, राहुल कुमार, कृष कुमार ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। कई बार कचरा दोपहर तक नहीं उठाया जाता जबकि कुछ दिनों में तो पूरा दिन ही कचरा सड़कों पर पड़ा रहता है। इससे न केवल सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली भी कटघरे में है। वार्डवासियों में इस स्थिति को लेकर गहरी नाराजगी है। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाया जाए ताकि क्षेत्र में गंदगी और बदबू की समस्या से राहत मिल सके। उधर, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें