फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे बाद फिर से शुरू होगी भैरो घाटी में लापता युवकों की तलाश : सेना

Fri, 18 Mar 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को उपायुक्त ने भरमौर पहुंच कर खोजी अभियान की अगुवाई कर सेना के कमांडेंट व स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की। जिसमें इस अभियान की  पूरी इनपुट ली गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेना को इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन


गौर रहे कि बीते सोमवार को महाशिवरात्रि  के दिन डलहौजी से पांच युवक मणिमहेश गए थे। जिनमें से भैरोघाटी में दो युवक ग्लेशियर की चपेट में आने से लापता हो गए थे। जिसके बाद तीन अन्य साथियों ने दो युवकों के लापता होने की सूचना दी। तब से लेकर जिला प्रशासन व सेना ने मोर्चा संभाला हुआ था। लेकिन बार बार मौसम की बद मिजाजी ने से खोजी अभियान में अड़ंगा डाल रखा है। जैसे ही मौसम खुलता है तो फिर सेना फिर खोज अभियान को शुरू कर देगी।

सेना के अधिकारियों के अनुसार हाल में मणिमहेश पर्वत पर ताजा हिमपात हुआ है। खोजी अभियान के सदस्यों की सुरक्षा के लिहाजा से ताजा बर्फबारी के 72 घंटों के बाद ही खोजी अभियान शुरू किया जाएगा।  सेना के कमांडेंट डीके भारद्वाज द्वारा उपायुक्त को बताया गया है कि घटना स्थल का पूरी तरह से अध्ययन कर लिया गया है। जिसके बल पर सेना के जवान इस अभियान सफलता पा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें