फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 200 मीटर दौड़ में सपना पहले, करुणा दूसरे स्थान पर रहीं

Fri, 24 Jul 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में आयोजित एथलेटिक्स का समापन समारोह हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में 200 मीटर स्पर्धा में सपना ने पहला, करुणा ने दूसरा और श्रेया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में करुणा पहले, श्रेया दूसरे और मंजू तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-16 पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विशाल ने पहला, विकास ने दूसरा और विनोद ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेला समिति के महासचिव उमेश चौणा ने बताया कि मेले के तहत आयोजित एथलेटिक्स का समापन हुआ। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें