फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पीटीए बैठक में माताओं को बांटे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चंबा में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक (पीटीएम) हुई। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाणि भूषण सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या रचना ठाकुर ने अभिभावकों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतर शैक्षणिक प्रगति के लिए स्कूल और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की शिक्षा और विद्यालय की गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विशेष पहल की गई। विद्यालय की ओर से बैठक में उपस्थित माताओं को एक-एक पौधा ‘मां के नाम’ आवंटित किया गया। साथ ही उन्हें पौधों की उचित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें