फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिमला और टांडा भेजे जाएंगे एवियन इन्फ्लूएंजा के संभावित मरीज के सैंपल

Thu, 30 Nov 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में एवियन इन्फ्लूएंजा का संभावित मरीज आने पर उसके सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग आईजीएमसी शिमला या टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा भेजेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों को सचेत किया गया है कि उनके वार्ड में यदि कोई भी इस वायरस से संभावित मरीज आता है तो उसकी जांच के लिए विभाग को अवगत करवाएं। माइक्रो बायोलॉजी विभाग की टीम मरीज का टेस्ट करने के लिए सैंपल लेकर इसे शिमला और टांडा भेजने की व्यवस्था करेगी। मरीज में संक्रमण की पुष्टि होने पर उसे सारी वार्ड या कोविड अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सारी वार्ड और कोविड अस्पताल को ऐसे मरीजों के लिए तैयार किया है। इन वार्डों में करीब 80 बिस्तरों की व्यवस्था है। सभी बिस्तरों में ऑक्सीजन से लेकर वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में अभी तक इस संक्रमण का पता लगाने के लिए टेस्ट की सुविधा नहीं है। इसका टेस्ट करने के लिए विशेष किट चाहिए होती है। प्रदेश के चुनिंदा सेंटरों में उपलब्ध हैं। ऐसे में चंबा से संभावित मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईजीएमसी शिमला और टांडा भेजे जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग और मेडिसन वार्ड में सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में इन वार्डों का संचालन करने वाले चिकित्सक विशेषज्ञों को एवियन इन्फ्लूएंजा संक्रमण से संभावित लक्षणों वाले मरीजों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। जैसे ही विशेषज्ञ किसी संभावित मरीज के बारे में अवगत करवाएगा, उसके तुरंत बाद उस मरीज का सैंपल लेकर टेस्ट लिए शिमला भेज दिया जाएगा। साथ ही इसको लेकर राज्य को भी सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि एवियन इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। संक्रमण से पीड़ित मरीजों का इलाज करने के लिए कोविड वार्ड को इस्तेमाल किया जाएगा। यहां मरीजों के इलाज के लिए हर सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें