फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुन्नूहट्टी बैरियर पर 77 पर्यटकों के लिए सैंपल, सभी निगेटिव

विज्ञापन
तुन्नूहट्टी बैरियर पर प्रवेश करने से पहले लोगों के सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। जिले की सीमा तुन्नूहट्टी में सोमवार को 77 सैलानियों के कोरोना सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। प्रशासन की ओर से बैरियरों पर तैनात की गई स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को आरटीपीसीआर या कोरोना की दोनों डोज की रिपोर्ट के दिखाने के बाद ही प्रवेश दे रही है।
विज्ञापन

इस दौरान परिवार के एक या दो सदस्यों के किसी कारणवश रिपोर्ट न ला पाने की सूरत में ही अन्य पर्यटकों के सैंपल की रिपोर्ट आने पर ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।
गौरतलब कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके तहत पुलिस ने तुन्नूहट्टी और लाहड़ू बैरियरों पर नाका लगा रखा है। इस दौरान मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को वापस लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम भटियात बचन सिंह ने कहा कि बैरियर पर पर्यटकों के एक या दो सदस्यों के ही सैंपल लेकर रिपोर्ट दी जा रही है। कहा कि सभी पर्यटकों के लिए पहले से ही रिपोर्ट या दोनों टीकों की रिपोर्ट के साथ ही आने के फरमान हैं। कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले हरेक छोटे-बड़े वाहन और सवार की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें