फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खो-खो में सलूणी, हैंडबाल में धुलारा की टीम बनी विजेता

Sun, 12 Oct 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में अंडर-14 छात्र वर्ग की मेजर और माइनर खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। खो-खो प्रतियोगिता में सलूणी की टीम ने चुराह को हराकर खिताब जीता। हैंडबाल प्रतियोगिता में धुलारा ने मेजबान ककीरा की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतियोगिता की व्यवस्था को जांचने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी भी परिसर में पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। इस दौरान खेलों के लिए की गई व्यवस्था दुरूस्त पाई गई। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह, क्वालिटी एजुकेशन उपनिदेशक भाग सिंह और शिमला मुख्यालय से पहुंचे ऑब्जर्वर अजय सिंह भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को किया जाएगा। इसमें कबड्डी का फाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन प्रथम और चुराह के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें